CG : दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौक... - CG Sandesh

CG : दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, पांच घायल

गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र के मुड़ागांव के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा सहित कुल पांच लोग इस हादसे में घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एक की जांघ में गंभीर चोट है, जबकि अन्य को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

सूत्रों के अनुसार, घायलों में से दो लोग करलीमुड़ा (देवभोग ) के निवासी हैं, जबकि बाकी लोग मध्यप्रदेश से काम के सिलसिले में देवभोग आए हुए थे।

देवभोग अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी , वहीं गंभीर रूप से घायल चारों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें