CG: जल्दी करें, आज से स्वामी आत्मानंद स्कूल में आवेदन शुरू. - CG Sandesh

CG: जल्दी करें, आज से स्वामी आत्मानंद स्कूल में आवेदन शुरू.

RAIPUR: छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 10 अप्रैल से शुरू हो गई है. आवेदन के बाद लॉटरी व सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 से 10 मई तक होगी. जिले में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के कुल 13 स्वामी आत्मानंद स्कूल हैं. 5 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे. स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 403 इंग्लिश और 348 हिंदी मीडियम स्कूलों में भर्ती की जाएगी.

पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा. कुल रिक्त सीटों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का चयन भी लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा. कम्प्यूटर के माध्यम से चयन किया जाएगा. रिक्त सीटों पर अधिक संख्या में आवेदन आने पर लॉटरी के माध्यम से ही चयन किया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों में विद्यालय के क्षमता के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा. विद्यालयों में प्रवेश कक्षा 6वीं से कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसाइटी के निर्णय के अनुसार लिए जाएंगे. जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें