CG: मई में हो सकते है 10वीं-12वीं के रिज्लट जारी.  - CG Sandesh

CG: मई में हो सकते है 10वीं-12वीं के रिज्लट जारी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की परीक्षा समाप्त हो गई है. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. वहीं रिजल्ट मई में जारी होने की संभावना है.
बता दें, छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी. बोर्ड परीक्षा में लगभग 5.68 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. अब छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है.

बताया जा रहा है कि, 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक निर्धारित तारीख नहीं बताई गई है. माना जा रहा है कि, बोर्ड निर्धारित तारीख मूल्याकंन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी करेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें