CG : शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने मिलकर कर दी दोस्त की हत... - CG Sandesh

CG : शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दोस्तों के साथ शराब पीने गया यशवंत नेताम घर नहीं लौटा, और बाद में उसका शव अधनग्न अवस्था में खेरूद नदी किनारे दफनाया हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार (6 अप्रैल) की है, यशवंत और उसके तीन दोस्त मनीष, साहिल और ईमन सिकोसा भट्ठी से शराब लाकर खेरुद नदी पर पार्टी करने लगे. इस दौरान यशवंत और तीनों के बीट किसी चीज पर विवाद हो गया, बात गाली गलौज तक जा पहुंची. इसके बाद तीनों ने मिलकर यसवंत की हत्या कर दी. आरोपियों ने उस रात शव को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया.


अगले दिन जब उनका नशा उतरा, तो तीनों को अपने किए का डर सताने लगा। वे दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और शव से उठती बदबू के कारण उसे निकालकर दूसरी जगह फिर से दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो।


मृतक यशवंत नेताम अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के डेंगरापार गांव का निवासी था. यशवंत के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदी का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को निशानदेही पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस, राजस्व और फोरेंसिक की टीम आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. जहां शव को नदी से खोदकर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.



गिरफ्तार आरोपी के नाम

मनीष कुमार ठाकुर ग्राम कोटगांव

शाहिल कुमार कवर डेंगरापार गांव

ईमन कुमार कवर डेंगरापार गांव

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें