बागबाहरा : घड़ी दूकान से चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

बागबाहरा : घड़ी दूकान से चोरी, मामला दर्ज

बागबाहरा के  सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक घड़ी दूकान से चोरी की घटना सामने आई है.

वार्ड नंबर 2 शांति नगर बागबाहरा  निवासी दीपक नरेडिया ने बताया कि  सरकारी अस्पताल बागबाहरा के सामने विराट वाच के नाम पर उसकी घड़ी दुकान है, जहाँ 05 अप्रैल 2025 को शाम 07:00 बजे वह अपनी घड़ी दुकान को बंद कर घर आ गया, तथा 06 अप्रैल 2025 के सुबह 06:00 बजे दुकान खोलने आया तो दुकान के सामने का दरवाजा में लगा ताला को खोलकर अंदर प्रवेश किया. जहाँ दुकान में रखा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था.

दीपक नरेडिया ने बताया कि  कोई पीछे दरवाजा का लगा ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर घड़ी दुकान में रखी घड़ी, प्रेसर मशीन कुल जुमला रकम 14,500 रूपये को अज्ञात चोर पीछे दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें