CG : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, झंडा बां... - CG Sandesh

CG : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, झंडा बांधते समय 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे दो युवक , एक की मौत 

रायपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा बांधते समय ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक अचानक बंद हो जाने से दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर झंडा बांधने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान झंडा बांधने के लिए ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक का उपयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ओवरलोड होने के कारण हाइड्रोलिक अचानक बंद हो गया, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े।
 
मृतक युवक का नाम नितुल बताया गया है, जबकि घायल युवक का नाम सागर है। सागर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में घटना के बाद मातम का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें