CG: बॉयफेंड्र विवाद में की युवती की पिटाई, आरोपी युवतियों की... - CG Sandesh

CG: बॉयफेंड्र विवाद में की युवती की पिटाई, आरोपी युवतियों की तलाश में जुटी पुलिस.

रायपुर: राजधानी रायपुर के भावना नगर में बॉयफेंड्र चक्कर में युवती की पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि, बॉयफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के चलते छह लड़कियों ने उस पर हमला किया, उसका मोबाइल और ज्वैलरी लूट ली. घटना के बाद सभी आरोपी युवतियां फरार हैं. बताया जा रहा है कि इन सबके बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था.

जानकारी के अनुसार पीड़िता रहनुमा नाजिर, जो एक फैशन डिजाइनर हैं और भावना नगर में किराए के मकान में रहती हैं. उसने बताया कि जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुसीं. उन्होंने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर तोड़ा और उसके बाल पकड़कर घसीटा. इसके बाद उन्होंने न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया.

पीड़िता रहनुमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आरोपी लड़कियों ने उसके घर से 20 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी और चेन भी चुरा ली है. मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़कियों की गैंग की तलाश शुरू कर दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें