CG : सनकी पिता ने पटक-पटक कर ले ली बेटे की जान, फिर फांसी लग... - CG Sandesh

CG : सनकी पिता ने पटक-पटक कर ले ली बेटे की जान, फिर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, इलाके में शोक

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामनवमी की रात एक सनकी पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान गोपेश्वर साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोपेश्वर ने पहले अपने बेटे को बेरहमी से जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला और फिर खुदकुशी कर ली। यह पूरी घटना उस वक्त हुई जब पूरा गांव रामनवमी के पर्व में व्यस्त था। आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। SSL की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

फिलहाल इस जघन्य अपराध के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

गांव के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें