CG : 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-राकर बुर... - CG Sandesh

CG : 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-राकर बुरा हाल

दुर्ग। भिलाई में कक्षा 12वीं छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम एरिना कराब (19 वर्ष) निवासी सीएसईबी नेहरू नगर सुपेला की थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-राकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतिका छात्रा एरिना कराब के पिता इंजीनियर हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल की दोपहर में छात्रा खाना खाकर अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक कमरा नहीं खुला। परिजनों को संदेह हुआ और कमरे में जाकर देखे तो बेटी का शव फंदे से झूल रहा था।

परिजनों ने तत्काल फंदे से नीचे उतारकर सुपेला थाना ले गये, जहां डाॅक्टरों ने छात्रा की मौत की पुष्टि की। इधर, पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले में पूछताछ की। जांच में पता चला है कि छात्रा परीक्षा को लेकर तनाव में थी।

12वीं का एग्जाम अच्छा नहीं गया था। इस वजह से वो काफी परेशान रहती थी। परिजनों ने समझाया भी था कि ज्यादा टेंशन मत लो। इसके बाद भी छात्रा परेशान रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें