CG: युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर खुद फंस गया ASI... - CG Sandesh

CG: युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर खुद फंस गया ASI, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. एसीबी की टीम ने कोतवाली थाने में पदस्थ ASI मनोज मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि, ASI मनोज मिश्रा ने एक युवक को धमकाते हुए कहा था कि उसकी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी की जाती है और वह उसे जेल भेज देगा. इसी धमकी के आधार पर उसने युवक से 50,000 रुपये की मांग की थी.
पीड़ित युवक ने इस बात की शिकायत एसीबी से की और आरोपी ASI के साथ हुई मोबाइल बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी. जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने का प्लान तैयार किया.

शनिवार को एसीबी की टीम ने कोरबा शहर के टीपी नगर चौक के पास जाल बिछाया. जैसे ही ASI ने युवक से 10 हजार रुपये की पहली किश्त ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी ASI मनोज मिश्रा से पूछताछ कर रही है. फिलहाल उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें