CG: कोरबा में अवैध कारखाने में पुलिस ने दी दबिश, महुआ शराब क... - CG Sandesh

CG: कोरबा में अवैध कारखाने में पुलिस ने दी दबिश, महुआ शराब किया जब्त.

कोरबाः कोरबा में अवैध कारखाने में पुलिस ने दबिश दी. नाला किनारे चल रहे अवैध कारखाने में दबिश देकर पुलिस ने 860 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि देवलापाठ इलाके में काफी लंबे समय से एक गिरोह नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर आसपास इलाकों में सप्लाई कर रहा था. उरगा थाना प्रभारी ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया. पुलिस को आते देख कुछ लोग भाग गए, एक पकड़ा गया है.

मामले में राजू धनवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और सुखलाल धनवार फरार हो गए. मौके से पुलिस ने 5 बाइक और भारी मात्रा में महुआ लहान समेत 90 हजार रुपए कीमत का 860 लीटर महुआ शराब जब्त किया. बरामद महुआ लहान सहित शराब बनाने वाले सामान और भट्टी को नष्ट किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें