CG: स्कूटी सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, परिवार में टूट ... - CG Sandesh

CG: स्कूटी सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, परिवार में टूट पड़ा दुःखो की पहाड़, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने हुआ हादसा

सक्ति। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस चौकी अडभार अंतर्गत आने वाले ग्राम बंदोरा में आज सुबह लगभग सात आठ बजे के बीच मेला स्थल नहर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बुंदेली केंद्र क्रमांक 2 मीना गबेल की जान ले ली है।

घटना के समय मृतिका के साथ उनका एक छोटा बच्चा भी था। जो घटना में बाल बाल बच गया। वहीं हादसे के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। पुलिस वाले और ग्रामीणों की सूज बुझ के कारण वाहन चालक को पकड़ा गया, घटना के बाद परिवार वालों में दुखों की पहाड़ टूट पड़ा है, दो बच्चों को छोड़कर जाने से परिवार वालों, आसपास के गांव और महिला बाल विकास विभाग में दुःख की लहर है, ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चालक सीरियागढ़ (डभरा) की बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस के द्वारा पूछताछ जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें