CG: कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर पलटी, चपेट में आए साइकिल ... - CG Sandesh

CG: कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर पलटी, चपेट में आए साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर बाईपास मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कोयला लोड कर एसईसीएल खदान से निकली तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे की चपेट में सड़क किनारे चल रहा एक साइकिल सवार आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


इस दुर्घटना में हाईवा चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


मृतक की पहचान हुई



पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय धनसाय, निवासी जवाली गांव के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


हाईवा चालक गिरफ्तार, जांच जारी


फिलहाल पुलिस ने हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें