CG: छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार.  - CG Sandesh

CG: छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार.

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. विश्वविद्यालय के लोक संगीत एवं कला संकाय के अधिष्ठाता और नाट्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. योगेंद्र चौबे को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल प्रोफेसर चौबे ने छात्रा को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर अश्लील हरकतें की. जब छात्रा ने विरोध किया तो फोन पर गंदे मैसेज और वीडियो भेजकर मिलने का दबाव बनाया. जिसके बाद छात्रा ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. फिर उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई.

लंबी जांच के बाद, पुलिस ने 29 मार्च को प्रो. चौबे को थाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया. उन्हें स्पेशल कोर्ट , राजनांदगांव में पेश किया गया, जहां जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें