CG: करंट लगाकर पकड़ रहा था मछली, खुद चपेट में आने से युवक की... - CG Sandesh

CG: करंट लगाकर पकड़ रहा था मछली, खुद चपेट में आने से युवक की मौत

कोरबा। करंट के सहारे मछली पकड़ना एक युवक को इतना महंगा पड़ा,कि इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम डिंडोलभाटा स्थित लीलागर नदी में हादसा हुआ। बताया जा रहा है,कि राजपूरी गोस्वामी करंट के सहारे अक्सर लीलागर नदी में मछली पकड़ता है। बुधवार की शाम भी उसने कुछ ऐसा ही किया। नदी में करंट प्रवाहित तार बिछाकर वह मछली पकड़ रहा था,इस दौरान वो खुद ही करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक गोविंद राठौर की गाड़ी गैराज में चौकीदार के रुप में कार्यरत है। सूचना मिलने के बाद हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें