CG : महिला सरपंच की हत्या का खुलासा, जादू-टोने के शक में जेठ... - CG Sandesh

CG : महिला सरपंच की हत्या का खुलासा, जादू-टोने के शक में जेठ ने ही उतारा था मौत के घाट

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सायबर सेल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके जेठ पुस्तम सिंह सिदार ने की थी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर सरपंच की हत्या की और खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

राजनीतिक एंगल और जांच

घटना जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है। शुरू में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला था, लेकिन जब घर में मौजूद दूसरी महिला से सख्ती से पूछताछ की गई, तो पहले उसने खुद हत्या करने की बात कबूल की। हालांकि, बाद में गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या उसके पति पुस्तम सिंह सिदार ने की थी।

जादू-टोने के शक में हत्या

आरोपी को शक था कि महिला सरपंच प्रभावती सिदार उसके परिवार पर जादू-टोना करवा रही थीं, जिससे परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब रहती थी। इसी अंधविश्वास के कारण उसने हत्या की साजिश रची और कुल्हाड़ी से वार कर सरपंच की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तुमला चौकी कोल्हेनझरिया में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें