CG: 8वीं के छात्र पर दूसरे छात्र ने चाकू से किया हमला. - CG Sandesh

CG: 8वीं के छात्र पर दूसरे छात्र ने चाकू से किया हमला.

बिलासपुरः बिलासपुर में 8वीं के छात्र पर दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि, तोरवा थाना क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल के बाहर मंगलवार को 8 वीं के छात्र पर दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे छात्र घायल हो गया. पुलिस के अनुसार इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

बताया जा रहा है कि, भारत माता स्कूल में सीबीएसई बोर्ड का एग्जाम चल रहा है. मंगलवार को कक्षा 8 वीं का एक छात्र परीक्षा देकर बाहर निकला. जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था. उनमें हंसी-मजाक चल रहा था, तभी उन्हीं में मौजूद एक छात्र ने किसी मजाक से चिढ़ कर गाली-गलौज करते हुए उस पर चाकू से वार कर भाग गया. जिसके बाद हमले में घायल छात्र को लेकर परिजन शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए. इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी बच्चे के परिजन भी थाने पहुंचे. बच्चों का मामला होने पर समझौता हो गया. तारबाहर थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है. लिहाजा आगे की कार्रवाई नहीं की गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें