CG : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

CG : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में एक नाबालिग लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल पटेल के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के पिता ने बताया कि विशाल बीती रात घर के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था। दो बार बुलाने के बाद वह अंदर आया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वे तालाब से नहाकर लौटे तो देखा कि बेटा फांसी से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नवागढ़ पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र ने हाल ही में अपनी 12वीं की परीक्षा दी थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस आत्महत्या के पीछे संभावित कारणों को जानने के लिए परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें