CG : जमीन के बढ़ सकते है दाम, नई सरकारी गाइडलाइन दर लागू होन... - CG Sandesh

CG : जमीन के बढ़ सकते है दाम, नई सरकारी गाइडलाइन दर लागू होने में हो सकती है देरी.

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार जमीन की नई सरकारी गाइडलाइन दर लागू होने में देरी हो सकती है. क्योंकि इसके लिए पूर्व से तैयारी नहीं की गई है. मार्च के अंत में सभी जिला मुख्यालयों से प्रस्ताव मांगा गया है. विदित हो कि हर वर्ष मार्च के अंत तक जहां पुरानी सरकारी गाइडलाइन दर पर जमीनों का रजिस्ट्री होता था और 1 अप्रैल से संशोधित दर लागू हो जाता था. लेकिन इस बार 1 अप्रैल से संशोधित दर लागू नहीं हो पाएगा क्योंकि 31 मार्च तक शासन ने सभी जिले के पंजीयन विभाग से जमीनों के बिक्री व अन्य जानकारी मांगा है. वहीं 15 अप्रैल तक क्षेत्रवार संशोधन के प्रस्ताव की जानकारी मांगी है. ऐसी स्थिति में 15 अप्रैल तक जानकारी एकत्रित होने के बाद प्रस्तावों पर विचार-मंथन होगा इसके बाद निर्णय लिया जाएगा.

मई से हो सकती है नई दर लागू

संशोधित दर के लिए अप्रैल के अंत तक आदेश आने की बात कही जा रही है. और मई से नई दर लागू होने की बात कही जा रही है. इस बार जिला पंजीयन विभाग संशोधित दर को लेकर दो माह पीछे चल रही है. शासन के आदेश के बाद जिला स्तर पर दर में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं इसमें इस बात को जरूर देखा जा रहा है कि पूर्व वर्षो में किस क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री सबसे अधिक हुई है. किस क्षेत्र में मांग अधिक है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें