CG : जवानों और माओवादियों के बीच सुबह से फायरिंग जारी, एक मह... - CG Sandesh

CG : जवानों और माओवादियों के बीच सुबह से फायरिंग जारी, एक महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। नक्सल विरोध अभियान पर निकले जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह 9 बजे से मुठभेड़ जारी है.


दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़: दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे बस्तर क्षेत्र में स्थित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. दोनों ओर से लगातार फायरिंग चल रही है.


मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर: एसपी राय ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक एक महिला नक्सली का शव मिला है. इसके साथ ही एक इंसास राइफल, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली है.


जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी: एसपी ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन अभी भी जारी है. दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग हो रही है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद और जानकारी मिलेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें