CG : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी, आरोपी... - CG Sandesh

CG : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर प्रार्थियों से 9 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मडकम सोना, निवासी चिचोरगुड़ा, थाना केरलापाल ने 24 अप्रैल 2022 को थाना सुकमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


घटना के बाद फरार था आरोपी


वर्ष 2020-2021 के दौरान अलग-अलग तिथियों में आरोपी अरुण कुमार ढ़िढ़ी निवासी महासमुंद एवं कृत लाल धीवर निवासी महासमुंद ने मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर चेक और नकद मिलाकर कुल 9 लाख रुपए ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 22/2022, धारा 420, 34 भा.द.वी. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था।


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 23 मार्च 2025 को आरोपी कृत लाल धीवर, निवासी ग्राम सिवनी, तहसील आरंग, रायपुर को पिथौरा, जिला महासमुंद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पैसे लेने की बात कबूल की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका


इस कार्रवाई में थाना सुकमा से उपनिरीक्षक जगतपाल सिंह, प्रधान आरक्षक विजय ध्रुव एवं अन्य पुलिस स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें