गरियांबद में दंतैल हाथी को लेकर अलर्ट जारी, दहशत में ग्रामीण... - CG Sandesh

गरियांबद में दंतैल हाथी को लेकर अलर्ट जारी, दहशत में ग्रामीण.

छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात जारी है. वहीं अब गरियांबद में दंतैल हाथी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वन विभाग ने गरियाबंद जिले के 30 से अधिक गांवों में हाथी को लेकर अलर्ट जारी किया है. और ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील की है. दरअसल महासमुंद से गरियाबंद की ओर बढ़ रहा दंतैल हाथी अब दहशत का कारण बन गया है. फिलहाल ये हाथी महासमुंद के सोरिद गौरखेड़ा के जंगल में मौजूद है, लेकिन जल्द ही फिंगेश्वर के मंदबाय और गुंडरदेही क्षेत्र में पहुंच सकता है.

हाथी ग्रामीणों के फसल और घर को काफी नुकसान पहुंचाते है. इसलिए ग्रामीणों में हाथी को लेकर काफी दहशत है. ग्रामीणों का कहना है कि, वन विभाग हर बार हाथी अलर्ट जारी करता है, लेकिन जब तक हाथी गांव में घुसकर नुकसान नहीं करता, तब तक पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते. पिछली घटनाओं में कई घर क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

वहीं वन विभाग ने कहा कि, हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. हालांकि, लोग इस पर कितना भरोसा कर रहे हैं, ये कहना मुश्किल है. साथ ही ये भी नहीं पता कि दंतैल हाथी जंगल में ही रुका रहेगा या फिर गरियाबंद के गांवों की ओर कूच करेगा. लेकिन खतरे की संभावना को देखते हुए वन विभाग मुनादी करा रहा है. वन विभाग ने सभी को हाथी से दूर रहने की हिदायत दी है. वहीं, अभी तक इससे जुड़ी कोई जनहानि की खबर नहीं आई है. ग्रामीण और वन विभाग देर रात तक हाथी की निगरानी करने पर मजबूर है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें