CG : शादी का झांसा देकर कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंस... - CG Sandesh

CG : शादी का झांसा देकर कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

जांजगीर चाँम्पा। जिले में आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती कर उसका मोबाइल नंबर लिया और लगातार बातचीत के जरिए नजदीकियां बढ़ाईं। शादी का झांसा देकर तीन महीने तक जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता के विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा तत्काल आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर, पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें