CG : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, तीनं लोगों की मौके पर मौत

बलरामपुर। प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने लोगों के भीतर डर का माहौल बना दिया है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले से भी एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। यहां पर एक तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट की है। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें