CG : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा, इलाक... - CG Sandesh

CG : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में दहशत का माहौल

बालोद। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां गुंडरदेही थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। यह मामला खप्पड़वाड़ा गांव का है।


मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें