CG : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 34 यात्री घायल... - CG Sandesh

CG : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 34 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

जांजगीर चांपा। जिले में आज सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसी हाई स्कूल के पास बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श बस पलट गई, बस चालक ने सड़क पर एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की ळ, जिसमें बस अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गई। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे, जिसमें से 34 लोग घायल हो गए हैं, घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत खरौद अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जांजगीर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।शिवरिनारायण पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह एक दुखद घटना है लेकिन राहत की बात यह है कि समय रहते सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें