महासमुंद : बागबाहरा जनपद पंचायत में कांग्रेस की जीत, केशव चं... - CG Sandesh

महासमुंद : बागबाहरा जनपद पंचायत में कांग्रेस की जीत, केशव चंद्राकर ने BJP के पूजा एवन साहू को 1 वोट से हराया

महासमुंद। बागबाहरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के तीन बार तारीख बदले के बाद आज जनपद पंचायत के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केशव नायक राम चंद्राकर ने एक वोट से जीत हासिल कर ली है। हम आपको बता दें कि बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस से केशव नायक राम चंद्राकर अधिकृत किए गए था, वही भाजपा से पूजा एवन साहू को अधिकृत किया गया है।


जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी केशव चंद्राकर ने अपने निकटतक प्रतिद्वंदी पूजा एवन साहू से 1 मतों से विजयी रहे। जनपद पंचायत बागबाहरा महासमुंद जिले का सबसे हाइ प्रोफाइल सीट है। बागबाहरा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए 3 बार तारीख बदली गई थी। जिसमें 4 मार्च, 8 मार्च के बाद आज 12 मार्च को चुनाव प्रकिया संपन्न कराया गया । बागबाहरा जनपद के चुनाव के लिए चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो पाए। बागबाहरा जनपद पंचायत में 25 सदस्य है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें