CG : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला की जान - CG Sandesh

CG : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला की जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भलोईझोर में एक महिला को इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय लक्ष्मीनिया को शरीर में दर्द की शिकायत थी, जिसके चलते परिजनों ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर विनोद वर्मा से इलाज कराया। डॉक्टर ने बिना किसी जांच के महिला को इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप


मृतका के परिवार ने झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिना किसी डिग्री के इलाज करता था और मरीजों को गलत दवाइयां व इंजेक्शन देता था। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस ने शुरू की जांच


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झोलाछाप डॉक्टर की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें