CG : घर में अकेला पाकर महिला के साथ गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्ता... - CG Sandesh

CG : घर में अकेला पाकर महिला के साथ गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरागुड़ा में रहने वाला युवक ने घर में अकेली महिला को देखते हुए दीवार फांदकर घर मे घुसकर छेड़खानी करने लगा, महिला के द्वारा विरोध करने के बाद आरोपी फरार हो गया, परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कराया गया, जहाँ कोतवाली पुलिस नव घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 6 मार्च की शाम 6 बजे महिला घर पर अकेली थी, प्रार्थिया के पति काम मे गये थे, घर मे कोई नहीं था, उसी समय रंजन पटनायक उर्फ टुन्नु 35 साल निवासी पथरागुड़ा भंगाराम चौक घर के पिछे का दिवार फांद कर प्रार्थिया को अकेली पाकर हाथ बॉंह पकड़कर जोर जबरदस्ती कर छेड़छाड़ करने लगा, महिला के विरोध करने पर मारपीट करते हुए दिवार फांदकर युवक भाग गया, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें