CG : पूर्व विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर खे... - CG Sandesh

CG : पूर्व विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर खेत में घुसने से हुआ हादसा

सूरजपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस नाथ की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ की कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओ​डगी इलाके के गिरजापुर गांव में हुई है। जहां पूर्व विधायक अपनी कार से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ खुद कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है। आनन फानन में अब पूर्व विधायक पारस नाथ को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पारस नाथ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें