CG : खाना खिलाने के दौरान कर्मचारी का अंगूठा खा गया शेर
बिलासपुर। जिले के मिनी जू कानन पेंडारी में शेर को खाना खिलाना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया, दरअसल रोज की तरह शनिवार को कर्मचारी जब शेर के बाड़े में भोजन देने गया, तो शेर ने अचानक हमला कर दिया और उसके हाथ को जबड़े में दबाने की कोशिश की। कर्मचारी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही शेर ने उसका अंगूठा चबा लिया। घायल कर्मचारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें