CG : खड़े ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौके पर मौत - CG Sandesh

CG : खड़े ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और चालक केबिन में फंस गया।


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें