देसी शराब पीने के बाद मुंह से निकल रहा था झाग, 2 ग्रामीणों क... - CG Sandesh

देसी शराब पीने के बाद मुंह से निकल रहा था झाग, 2 ग्रामीणों की हुई मौत.

जांजगीर: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में देसी शराब पीने से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, गुरुवार की रात सीताराम सतनामी, और रोहित तेंदुलकर शराब पीने के बाद बेहोश हो गए. और उनके मुंह से झाग निकल रहा था.

जिसके बाद सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं रोहित को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि, शराब का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है. मौके पर एफएसएल की टीम के अलावा एसपी विवेक शुक्ला सहित आला अधिकारी पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें