कोरबा में पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को करना पड़ा इंतजार, सम... - CG Sandesh

कोरबा में पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को करना पड़ा इंतजार, समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर.

कोरबा मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण पोस्टमार्टम में देरी हो गई. दरअसल SECL की कुसमुंडा कोल परियोजना में काम करने वाले ट्रक ड्राइवर नंद लाल चौहान की मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी हुई.
बताया जा रहा है कि, नंदलाल की अचानक तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद परिजन उसे पहले बांकी स्थित SECL के विभागीय अस्पताल ले गए. वहां से एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया.लेकिन दोनों जगह इलाज करने से मना कर दिया गया.जिसके बाद रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पंचनामा सुबह 11 बजे पूरा हो गया. लेकिन दोपहर दो बजे तक डॉक्टर पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंचे.मृतक के परिजन ने बताया कि, प्रबंधन से शिकायत करने के बाद ही डॉक्टर आए.
मृतक बिहार का रहने वाला था.परिजनों को शव बिहार ले जाना था.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें