CG : शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों को बेरहमी से पीटने वाला श... - CG Sandesh

CG : शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों को बेरहमी से पीटने वाला शिक्षक निलंबित

सरगुजा। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा खुर्द बरती पारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते जो शराब का सेवन कर स्कूल आते थे एवं बच्चों के साथ अमानवीय तरीके से मारने पीटने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित किया है।24 फरवरी को गुमगरा खुर्द बरती पारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते शराब सेवन कर स्कूल पहुंचे थे।ग्रामीणों की शिकायत पर संकुल समन्वयक विनोद गुप्ता जांच हेतु स्कूल पहुंचे और जांच के दौरान शिक्षक शराब के नशे में धुत पाए गए। और शिक्षक द्वारा अमानवीय तरीके से बच्चों से मारने पीटने की बातें भी सामने आई जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ सेवा सिविल आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल निलंबित किया गया निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उदयपुर नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें