CG : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी - CG Sandesh

CG : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर चंम्पा। जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र के पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग के बनाहिल के पास नहर में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। जिसे आसपास गुजर रहे लोगों ने देखा। इसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। लाश नहर के पुल के पास फांसी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और जांच कर रही है।

नहर में मिला युवक की लाश

मिली जानकारी के अनुसार यह लाश झूलन पकरिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह सर्वा उम्र 40 साल की है। बताया जा रहा है कि युवक प्रतिदिन सुबह 4 बजे के आसपास टहलने के लिए निकलता था संभावना यह जताई जा रही है कि दिशा मैदान के लिए नहर में उतर होगा और पैर फिसलने की वजह से वह पानी में डूब गया होगा। फिलहाल मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें