CG : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्ता... - CG Sandesh

CG : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले के नगरी में हत्या का मामला सामने आया है, यहां छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली है। पूरा मामला नगरी से 2 किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम छिपली की घटना है।

बता दें कि घटना शनिवार रात की है, जहां खाना बनाने को लेकर हुआ दोनों भाई के बीच में हुआ झगड़ा हुआ । झगड़ा इतना बड़ा की दोनों के बीच हाथापाई हुई। जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई बड़े के सर में पत्थर से मारा सिर में चोट लगने से बड़ा भाई घायल हो गया और वहीं पर गिर गया और छोटे भाई को भी चोट आने से इलाज कराने अस्पताल लाया गया, वहीं इलाज करा कर वापस जब घर पहुंचा तो बड़े भाई की स्थिति गंभीर था देख उसे भी रात को नगरी के शासकीय अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छिपली के नवज्योति टिकरापारा की चिंताराम नवरंग का बड़े लड़के कन्हैया लाल नवरंग उम्र 42 साल का छोटे भाई पानेश कुमार नवरंग उम्र 40 साल के साथ झगड़ा हुआ, छोटे भाई ने पत्थर से सिर में मार दिया, जिससे ज्यादा ब्लडिंग होने के कारण बड़े भाई कन्हैया लाल नवरंग का मौत हो गई। नगरी में पोस्टमार्टम होने के बाद पता चला कि सिर में गहरा चोट लगने से काफी खून बहन के चलते मौत हुई है। पुलिस पुलिस जांच जुटी हुई है छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम करने के पश्चात लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें