महासमुंद : ट्रैक्टर में सवार होकर कलेक्ट्रेट घेरने निकले किस... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रैक्टर में सवार होकर कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसानों की पुलिस से जमकर झड़प, सैकड़ों लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करने खैरझिती से निकले थे जिसे जिला पुलिस ने तुमगांव चौंक पर रोक लिया। नाराज किसानों ने घंटों चक्का जाम कर दिया। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई। जिसके बाद रैली निकाले किसानों को नदीमोड और तुमगांव में सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।

हम आपको बता दें कि आज किसान अपनी सभी फसलों का समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने सहित 12 सूत्रीय मांगों और करणी कृपा उद्योग के समस्त अवैधानिक कार्य, औद्योगिक प्रदूषण, शासकीय भूमि,काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, किसानों की भूमि,छसपा किसान मोर्चा की भूमि पर बलात कब्जा, सशर्त डायवर्शन जैसे अपराध पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने वाले थे जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक का आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें