CG : शादी में शामिल होने जा रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, महि... - CG Sandesh

CG : शादी में शामिल होने जा रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, महिला सहित दो लोगों की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर हड्डी गोदाम के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि मृतक विक्टर टोप्पो और रेशमा केरकेट्टा और बच्ची करिश्मा टोप्पो शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्थलगांव से कांसाबेल जा रहे थे।

तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स मिंज ने बताया कि स्कूटी सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें से दो लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। घायल लड़की करिश्मा को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है और उसे बाहर रेफर किया जाएगा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें