CG : आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की करंट लग... - CG Sandesh

CG : आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की करंट लगने से मौत, शिकारियों ने लाश को जलाया, चार आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। 20 दिनों से एक लापता की खोजबीन में लगी पुलिस को युवक तो नहीं मिला लेकिन उसकी जली हुई राख मिली। युवक आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच युवक शिकारियों के बिछाए जाल में फंस गया और करंट से उसकी मौत हो गई। लाश को ठिकाने लगाने शिकारी शव को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर ले गए। इसके बाद लाश को दो दिनों तक जलाया, ताकि कोई सबूत ही न बचे। हत्या स्वीकार करने के बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरसीवां थाना क्षेत्र के बेलाडुला चौकी का है। दरअसल प्रार्थी जगेश्वर साहू ने 5 फरवरी को अपने बेटे मनोज कुमार साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, मनोज अपने गांव के ठेकेदार मनहरण साहू के साथ तेंदुदरहा गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दिन सुबह-सुबह राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानूसिंह नेताम और चैनसिंह जगत को तेंदुदरहा के खेतों की ओर जाते देखा गया था।

पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 4 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वे अपने खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिजली के तार लगा रहे थे।

अगले दिन सुबह 4 बजे तार में फंसकर कोई व्यक्ति झुलसा मिला। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो वह मनोज कुमार साहू था, जो करंट से बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

घबराए आरोपियों ने हत्या को छिपाने के लिए मनोज के शव को राजेश सिंह नेताम के ट्रैक्टर में रखकर तेंदुदरहा से लगभग 15 किमी दूर पिरदा इलाके के चारपाली गांव के पास चिलमघाटी ले गए। वहां उन्होंने शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी। लेकिन सबूत मिटाने के लिए दूसरे दिन फिर लौटकर शव को पूरी तरह जला दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें