CG : नाबालिग ने गंदी वीडियो देखकर 5 साल की बच्ची से किया दुष... - CG Sandesh

CG : नाबालिग ने गंदी वीडियो देखकर 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर कर दी हत्या

बिलासपुर। न्यायधानी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां मंगलवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में 5 वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने मामले में कार्रवाई की तो खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के बाद एक नाबालिग आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा और मोबाइल की जांच की तो पोर्न फिल्में देखने की हिस्ट्री मिली है।


जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन कॉलोनी में बन रहे एक मकान की छत पर मंगलवार की सुबह एक मजदूर को बच्ची की लाश नजर आई। चारों तरफ खून था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी रजनेश सिंह भी पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। एसीसीयू, फोरेंसिक व स्निफर डॉग की टीम भी वहां आई। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस को कॉलोनी में काम करने वाले 9 मजदूरों व उनके रिश्तेदारों पर शक हुआ। सभी से पूछताछ की गई। इस दौरान स्निफर डॉग घटना स्थल से जवान को सीधे बच्ची के पड़ोसी के घर ले गया।


सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी टीम को उसी साइट पर मजदूर का 14 साल का बेटा नजर आया, जो शाम को मासूम को घटना स्थल की तरफ ले जाते दिखा। पुलिस ने जब उसे पकड़ा, तब उसके पैर पर खून के निशान थे। पुलिस को बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार की शाम 6 बजे वह चॉकलेट लेने गई थी। उसके नहीं लौटने पर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।


आरोपी नाबालिग ने जुर्म कबूला 


14 साल के नाबालिग ने बताया कि उसने निर्माणधीन मकान में बच्ची को लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया तो सिर पर ईंट और लकड़ी के बत्ते से वार कर उसकी हत्या कर दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें