CG : निर्माणाधीन मकान में मिली 5 साल की बच्ची की लाश - CG Sandesh

CG : निर्माणाधीन मकान में मिली 5 साल की बच्ची की लाश

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में 5 वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बच्ची कल शाम 6 बजे से गायब थी। बच्ची के परिजनों ने रात भर बच्चों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्ची नहीं मिली, सुबह जब मजदुर निर्माणाधीन मकान में काम पर आए तब बच्ची के शव मिलने की जानकारी हुई, इसके बाद इस मामले की जानकारी परिजनों को लगी और सरकंडा पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई। मासूम के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं और उनका परिवार सेमरताल गांव का रहने वाला है। बरहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या किसी ने बच्ची के साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें