CG : ट्रक से डेढ़ करोड़ रुपये की 700 पेटी विदेशी शराब बरामद,... - CG Sandesh

CG : ट्रक से डेढ़ करोड़ रुपये की 700 पेटी विदेशी शराब बरामद, बिहार CID करेगी जांच

जशपुर। जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप जशपुर से गुजरने वाली है। इस पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर दुलदुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और जांच करने पर उसमें विदेशी शराब की 700 पेटियां पाई गईं।

बिहार CID करेगी जांच

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी एक संगठित गिरोह की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अब बिहार पुलिस की CID टीम भी जांच के लिए जशपुर पहुंचने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

जशपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अब तक कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें