CG : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

CG : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक आरक्षक का नाम नुमेंद्र भुआर्य था। कांस्टेबल मतदान कार्य से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में मौके पर ही जवान की जान चले गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना 23 फरवरी की रात 11 बजे के आसपास की है। आरक्षक नुमेंद्र भुआर्य की ड्यूटी बड़ेराजपुर ब्लाॅक में लगी थी। रविवार की देर रात मतदान ड्यूटी के बाद वो अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग पर ग्राम कोहका मेटा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने उपचार के बाद जवान के मौत की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद आरक्षक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हादसे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, इस घटना से कांस्टेबल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें