CG : 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटकती... - CG Sandesh

CG : 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटकती मिली लाश

सरगुजा। जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक नाबालिग लड़के ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए असपताल भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार ग्राम लोसगी में संतोष यादव पिता रामलाल यादव उम्र 17 वर्ष साकिन ग्राम लोसगी पंडरी पानीनिवासी 21 फरवरी की शाम 7 बजे घर से कह कर निकला कि मैं अपने जीजा डेपी यादव के यहां ग्राम तूरगा जा रहा हूं। देर रात तक वापस नहीं आया। घरवाले भ्रम में रहे कि युवक अपने जीजा के यहां रूक गया होगा। 22 फरवरी दिन शनिवार को फोन से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, जसीपर नाबालिग का फोन बंद आ रहा था। घरवाले ग्राम तूरगा डेपी यादव के घर पहुंच युवक के बारे में मालूम किया। तो बताया गया कि -युवक अपने जीजा डेपी यादव के यहां से रात में ही अपने नीजी घर वापस जाने की बात कह कर चला गया था। परिवार वाले नाबालिग युवक की पता तलाश करने लगे। दिन के 9 बजे मालूम हुआ युवक बरखाडाड के पास सरई (साल) पेड़ में फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग युवक ने फांसी क्यों लगाई इस रहस्य का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें