CG : सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने मारी ठोकर, मौके पर हुई... - CG Sandesh

CG : सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

धमतरी। इस वक्त की बड़ी घटना सांकरा से निकलकर सामने आ रही है,एक तेज रफ्तार स्वीप्ट कार के चालक ने सड़क किनारे में खड़ी महिला को चपेट में ले लिया है जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृत महिला सोंढूर के तरफ से आने वाली बस से उतरकर रोड किनारे खड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार कार C G 04 HB 7481 ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला का नाम पता की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा कि कार उमरगांव निवासी तुलसी सार्वा का है, उनके नाबालिग पुत्र गाड़ी को धुलवाने के लिए ले गया था। इसी दौरान सांकरा के नंदी चौक के पास खड़ी एक अधेड महिला को ठोकर मार दी जिसे तत्काल घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें