डिप्टी सीएम की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस विभाग में... - CG Sandesh

डिप्टी सीएम की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स से ईमेल मिला, जिसमें शिवसेना प्रमुख की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरे ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ मंत्रालय को भी भेजे गए थे।


 ईमेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई। क्राइम ब्रांच समेत तमाम एजेंसियां जांच में जुटी गई हैं।


बढ़ा दी गई शिंदे की सुरक्षा


धमकी के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल आईडी के आईपी एड्रेस का पता लगा रहे हैं। शिंदे के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। जांच जारी है।


एक महीने पहले भी मिली थी धमकी


पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक नेताओं को धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने की घटनाएं सामने आई हैं।

इससे पहले, जनवरी 2025 में, एक 24 वर्षीय युवक, हितेश प्रकाश ढेंडे, ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी।


इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें