CG : मतदान करने पहुंचे मतदाता की मौत - CG Sandesh

CG : मतदान करने पहुंचे मतदाता की मौत

धमतरी। जिले में एकबार फिर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की जान चली गयी है। इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी इस तरह की घटना घटी थी। उस दौरान भी कतार में खड़े एक मतदाता की जान चली गयी थी। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भी ये घटना घटी है। घटना धमतरी जिले के वार्ड क्रमांक 15  की है, जहां हिन्छा राम नाम के एक मतदाता की जान चली गयी।


जानकारी के मुताबिक मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचा बुजुर्ग अचानक अचेत हो गया। वो कोलियारी ग्राम के मतदान क्रमांक 167 में वोट डालने के लिए पहुंचा था। घर से निकलते वक्त वो पूरी तरह से स्वस्थ्य था। वो कतार में भी लगा था, लेकिन फिर अचानक से वो बेहोश होकर गिर गया।


मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 15 के हिन्छा राम के रुप में हुई है। मतदान करने अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान हार्ट अटैक की आशंका है। अचेत होकर जमीन पर गिरने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जतायी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें