खल्लारी : जन्मदिन का केक लाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई थी मौत, मामला दर्ज.
अपने जन्मदिन का केक लाने महासमुंद जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, हादसे के करीब 5 माह बाद खल्लारी पुलिस ने इसपर अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार योगराज पटेल का जन्म दिन होने से 17 सितम्बर 2024 को वह केक लाने अपने मोटरसायकल स्प्लेण्डर प्लस सोल्ड से महासमुंद जा रहा था, तभी धरमपुर रोड ग्राम ढोड़ केंवट मरान के पास सामने से आ रही मोटरसायकल एच एफ डिलक्स क्र0 CG 04 PJ 8391 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर योगराज पटेल के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे योगराज मोटरसायकल सहित गिर गया और उससे आई चोटों से ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
मामले में आरोपी मोटरसायकल एच एफ डिलक्स क्र0 CG 04 PJ 8391 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें