CG : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में चोरी, जा... - CG Sandesh

CG : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अमलेश्वर पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


फॉर्म हाउस के चौकीदार नरोत्तम यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कुरुदडीह स्थित फार्म हाउस में काम करता है और फार्म हाउस में धान बोआई का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए फार्म हाउस में बने कमरे में कुंडी तोड़कर चोर पीतल के 5 नल चोरी कर ले गए। चौकीदार जब रोजाना की तरह बुधवार सुबह फॉर्म हाउस गया तो कमरे का कुंडी टूटी हुई थी तब घटना का पता चला। 


मंगलवार को सिंचाई करने के बाद कमरे में ताला लगाकर वह घर चला गया था। चोरों ने बिजली के बोर्ड में लगा कटआउट, काले रंग के वायर के साथ खेत में लगा केबल भी चोरी कर ले गए हैं। अज्ञात चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस 15 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें